मिर्जापुर। कोविड़- 19 के जिले के नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को सीखड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ओपीडी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मरीजों का परीक्षण किया जाए। कहा कि यदि मरीजों का तापमान 100 या 101 हो तो पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाए और उसके बाद प्रोटोकाल के मुताबिक जांच करायी जाए। सीएचसी में फार्मासिस्ट प्रवीण वर्मा, वार्ड व्याय राकेश उपाध्याय, सीएचओ रेनू पटेल के द्वारा बताया गया कि यह परिसर एडिशनल पीएचसी के रूप में संचालित है। बताया गया कि यहां पर किसी डाक्टर को पोस्ट नहीं किया गया है। क्सरे कक्ष, डेंटल कक्ष, एंबुलेंस सेवा शौचालय आदि निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में साफ-सफाई पाया गया परन्तु फिर भी हिदायत दी गयी कि सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए क्योंकि वर्षा काल में अन्य संक्रमण बीमारिया न फैलने पाये, कहा कि पूरे परिसर की प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करायी जाए। मगरहां का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नीलेष कुमार, डा. अखिलेश कुमार, डा. सुरेन्द्र नाथ उपस्थित थे। हेल्प डेस्क, दवा वितरण काउण्टर, ऐडोलेसेन्ट काउण्टर का भी निरीक्षण किया गया। डिलेवरी कक्ष में डा. श्वेत निशा व स्टाफ नर्स अंजली सिंह, एएनएम प्रीति सिंह अपने निर्धारित ड्रेस में उपस्थित रही। ए