फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Indira Gandhi's birth anniversary Money

इंदिरा गांधी की जयंती मनी

Fri, 20 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 20 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi's birth anniversary Money
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती पर जिले भर में विविध कार्यक्रमों द्वारा उन्हें याद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विजयपुर कोठी में कांग्रेसजनों ने विचार गोष्ठी का आयोजन करके जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन किया।

उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं, तब देश की अर्थव्यवस्था खराब थी, लेकिन उन्होंने निजी उद्योगों को राष्ट्रीयकरण कर बैंकों और बीमा कंपनियों को प्रोत्साहित किया और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य किया।
विज्ञापन


 प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के नवनिर्माण और विकास को गति दिया। जिला उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि कुशल नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान पर सम्मानजनक जीत दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राजधर दूबे, दयाशंकर पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, इश्तियाक अंसारी, स्वरुप सिंह, जनार्दन पाठक, आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पक्की सराय स्थित इंदिरा पार्क में प्रियदर्शनी की जयंती मनाई गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि इंदिरा गांधी के त्याग और बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है। पूर्व शहर अध्यक्ष आशीष बुधिया ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए इंदिराजी ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिया।

महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कहा था कि मेरे लहू का एक एक बूंद देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा। अध्यक्षता अब्दुल वहीद और संचालन रामपूजन पटेल ने किया।

 कार्यक्रम में बृजदेव पांडेय, अमिताभ पांडेय, दीपचंद्र जैन, मनोज खंडेलवाल, जुनेद अंसारी, मुशीर आलम, आदि मौजूद रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन के आवास पर भी इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रमोद श्रीवास्तव, प्यारेलाल पांडेय, संतोष उमर आदि उपस्थित रहे।

चुनार संवाददाता के अनुसार नगर कांग्रेस कमेटी के  तत्वावधान में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और संचालन राम राज सिंह पटेल ने किया।


छानबे संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नौगांव स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि शंकर मिश्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed