फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   India has emerged as a role model in the whole world

Mirzapur News: पूरी दुनिया में रोल माडल के रूप में उभरा है भारत

Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
India has emerged as a role model in the whole world
चुनार। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में रोल माडल के रूप में उभरा है। दुनिया के वे सभी देश जो हमारी सहायता करते थे, वो आज हमारी सराहना करते हैं और अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वित्त मंत्री बृहस्पतिवार को डाॅ. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम पीएम के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह क्षेत्र सदैव से विकास का आकांक्षी रहा है। जब भी चुनाव होता है, यहां के लोगों को अपेक्षा रहती है कि चुनाव से क्षेत्र को क्या मिलेगा। स्थानीय स्तर पर अधिवक्ताओं के चैंबर, चिकित्सकों के क्लीनिक, शिक्षण संस्थानों एवं प्रबुद्धजनों के विचार मंथन से जो संदेश निकलता है, वह पूरे समाज व क्षेत्र में फैलता है और वह प्रभावी होता है।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के लोकसभा चुनाव में वोट लेकर सेवक के रूप में काम करने का लोगों को वचन दिया था। जिसे उन्होंने शासक के रूप में नहीं बल्कि जन सेवक के रूप में पूरा किया। वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार की तरफ संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उसकी प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि दुनिया के वे सभी देश जो हमारी सहायता करते थे, वो आज हमारी सराहना करते हैं और अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन रविन्द्र नारायण सिंह ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी, चन्द्रहास गुप्ता, आलोक सिंह, विजय बहादुर सिंह, बचाऊ लाल सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed