फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increased demand for earthen lamps on Diwali

दीपावली पर मिट्टी से बने दीयों की बढ़ी मांग

Mon, 01 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for earthen lamps on Diwali
दीपावली किट,दीपावली बाजार वाली खबर में। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। धनतेरस और दीपावली पर बाजार में दीयों की मांग बढ़ गयी है। परंपरागत व्यवसाय में लगे लोगों के अलावा समूह की महिलाओं को भी अच्छा रोजगार प्राप्त होने से उनके चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। कई प्रतिष्ठानों पर महिला समूहों की ओर से तैयार दीपावली किट ग्राहक पसंद कर रहे हैं। रविवार को नगर के रमईपट्टी, रामबाग, शुक्लहा, महुवरिया, घंटाघर, वासलीगंज समेत अन्य बाजार में सड़क की पटरियों पर मिट्टी से बने दीयों के साथ ही कलश, बच्चों के खिलौने व अन्य सामान सजा दिए गए हैं। ऐसे दुकानों पर जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं कई गिफ्ट आइटम के प्रतिष्ठानो पर दीपावली किट उपलब्ध हैं। विंध्याचल सगरा स्थित प्रबोधिनी फाउंडेशन की ओर से नाबार्ड के सहयोग से प्रशिक्षित समूह की महिलाओं द्वारा दीपावली किट तैयार किए गए हैं। जिसमें गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, कपड़े, रंग बिरंगे कलश व दीयेे अगरबत्ती के साथ ही धनतेरस से लेकर दीपावली तक के पूजन सामग्रियां उपलब्ध हैं। पिछले सप्ताह यहां दीपावली मेला का भी आयोजन किया गया था। जिसमें दीपावली किट की खूब बिक्री हुई। अहरौरा: नगर पालिका परिषद की ओर से कार्यालय मैदान में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वैंडर्स योजना के लाभार्थियों व महिला स्वयं सहायता समूहों के तैयार माल की बिक्री के लिए लगाए गए। बाजार में स्वदेशी सामान खरीदने के लिए लोगों की होड़ लगी रही। पालिका कार्यालय में लगे दीपावली मेले में शनिवार को तीसरे दिन नगर की पांच महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या ने किया। मेले में नगर के इंटर कॉलेज के बच्चों ने रंगारंग देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान ईओ नवनीत सिंह, सभासद आनंद कुमार, रामचंद्र, इरशाद आलम, कृष्ण कुमार, नीतीश कुमार, मृत्यंजय, विनोद कुमार आशीष कुमार, चंदन, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed