फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the first debate worship

वाद-विवाद में पूजा अव्वल

Tue, 24 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 24 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
In the first debate worship
कौमी एकता सप्ताह के तहत पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंर्तगत केबीपीजी कालेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की पूजा गुप्ता अव्वल रही।  प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में हम पर्यावरण को नजर अंदाज कर रहे हैं। इस  कारण हो रहे जलवायु परिवर्तन का खामियाजा पूरा विश्व उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि बे मौसम बरसात, सूखा, ओलावृष्टि सभी जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। जिसके चलते आज किसान परेशान है। जिले में भी सूखा पड़ने का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन ही है।
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन का मूल कारण विकास की अंधी दौड़ है, विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आशी दूूबे द्वितीय और रक्षा उमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 निर्णायक की  भूमिका में डा. भानु प्रताप सिंह, डा. श्याम नारायण सिंह और डा. दिलीप रहे। प्राचार्य ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रतियोगिता के बाद डा. शशांक शेखर द्विवेदी ने  विचार व्यक्त किया।

 वहीं प्रतिभागियों ने ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज, जैव विविधता से जुड़े सभी पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed