फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the final, Sports Group defeated Namami Gange by 2-0.

Mirzapur News: फाइनल में स्पोर्ट्स ग्रुप ने नमामि गंगे को 2-0 से हराया

Wed, 30 Aug 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
In the final, Sports Group defeated Namami Gange by 2-0.
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मंगलवार को अंतर विभागीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स ग्रुप ने नमामि गंगे को 2-0 से हराकर विजय हासिल की।
विज्ञापन

शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य वक्ता डॉ. मो. वकार रजा ने मेजर ध्यानचंद की प्रमुख उपलब्धियों एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डाॅ. पीएन डोंगरे ने जीवन में खेलों के महत्व के बारे जानकारी देकर महाविद्यालय में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। पहला मुकाबला स्पोर्ट्स ग्रुप और आजाद क्लब के बीच हुआ। जिसमे स्पोर्ट्स क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला विक्ट्री और नमामि गंगे के बीच हुआ। जिसमे नमामि गंगे ने 2-1 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स ग्रुप और नमामि गंगे के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स ग्रुप ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस दौरान डॉ. लता, प्रो. अशर्फी लाल, डॉ. रामनिहोर, प्रो. माधवी शुक्ला, डाॅ.कुसुमलता, डॉ. सूबेदार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed