फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the case of husband's murder, three including the accused wife went to jail

Mirzapur News: पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी समेत तीन गए जेल

Sun, 16 Jul 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
In the case of husband's murder, three including the accused wife went to jail
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर लौट रहे वेल्डिंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी हरिश्चंद्र विश्कर्मा (35) पुत्र रामधनी विश्कर्मा वेल्डिंग मिस्त्री थे। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे घर लौटते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छानबीन के बाद पुलिस ने आठ घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पत्नी ने ही अपने प्रेमी व अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि हरिश्चंद्र विश्कर्मा की पत्नी रीता चार माह पहले ऑटो से घर लौट रही थी। ऑटो चालक सतीश सिंह निवासी गांगपुर चुनार से बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। दोनों ने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान कर लिया। दोनों में शारीरिक संबंध बन गया। इसके बाद दोनों ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बृहस्पतिवार की रात रीता ने पति को फोन कर पूछा कर वह कब घर आएगा। पता चलने के बाद जानकारी अपने प्रेमी सतीश को दे दी। इसके बाद सतीश अपने साथी परदेशी साहनी उर्फ सोनू निवासी गांगपुर के साथ नहर के पास हरिश्चंद्र का इंतजार करने लगा। हरिश्चंद्र के आने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुबह रीता ने अपने प्रेमी सतीश को फोन कर पूछा कि काम हो गया कि नहीं। सतीश ने बताया कि काम हो गया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, पिस्टल, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed