फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In suspicious circumstances, the body of a married woman was found hanging from a mango tree

Mirzapur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Tue, 16 Dec 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
In suspicious circumstances, the body of a married woman was found hanging from a mango tree
ड्रमंडगंज के बंजारी कला गांव में फंदे पर लटककर मृत मिली उर्मिला पाल की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
हलिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में सोमवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर विवाहित उर्मिला पाल (25) का फंदे से लटका शव मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने शव उतरवाया तो विवाहिता की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हलिया के पंवारी खुर्द गांव निवासी मृतका के पिता रामदत्त पाल ने बताया कि बेटी उर्मिला पाल की शादी दो साल पहले बंजारी कला गांव निवासी जोगिंदर पाल से हुई थी। पति जोगिंदर पाल एक सप्ताह पहले निजी कंपनी में काम करने के लिए दिल्ली गया है। मृतका को एक साल की बेटी है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल किए। मृतका के पिता रामदत्त पाल ने बेटी की हत्या करके शव को आम के पेड़ में लटकाने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति जोगेंदर पाल, ससुर राजा पाल, सास ननकी देवी, देवर अजय पाल, जेठानी उर्मिला पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed