फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In philosophy there devotee Nihal

दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल

Mon, 04 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 04 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
In philosophy there devotee Nihal
चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन करने उमड़े आस्थावान। अमर उजाला - फोटो : mirzapur
चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देवीधाम पहुंचे श्रद्धालु मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर देर रात तक चलता रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं जगत जननी के जयकारे से मंदिर परिसर देवीमय हो रहा था। 
विज्ञापन



विंध्यधाम में रविवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए आस्थावानों का रेला लगा रहा। नारियल-चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा सहित प्रसाद लेकर माता के भक्तजन पावन विंध्य दरबार पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया। किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंच कर विधिवत दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना किया। 
विज्ञापन



मां का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने विंध्यधाम परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया। मंदिर के छत पर जहां एक ओर मुंडन संस्कार का कार्य चलता रहा, वहीं आसन पर बैठ कर साधक मंत्रोच्चार के बीच साधना करने में तल्लीन दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विंध्य दरबार में दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तजन अष्टभुजा पहाड़ पर त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। त्रिकोण परिक्रमा के क्रम में भक्तों ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली एवं  मां अष्टभुजी दरबार में मत्था टेक मंगलकामना की। विंध्यधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed