फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In Kotar Nath Shivdham, devotees worshiped and sought vows

कोटार नाथ शिवधाम में भक्तों ने दर्शन पूजन कर मांगी मन्नतें

Mon, 23 Aug 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
In Kotar Nath Shivdham, devotees worshiped and sought vows
हलिया। सावन माह के पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पर्व पर प्रसिद्ध कोटारनाथ शिव धाम मंदिर में शिव पार्वती के दर्शन पूजन कर भक्तों ने मन्नतें मांगी। हर-हर बम बम से शिव धाम गूंजता रहा।
विज्ञापन

अदवा नदी के मध्य में स्थित भगवान शंकर तथा माता पार्वती के दर्शन पूजन के लिए गंगाजल, दूध, बेलपत्र, नारियल, माला फूल, के साथ राखी भेंट कर परिक्रमा कर भक्तों ने वांछित मन्नतें मांगी। यहां मान्यता है कि सच्चे भाव से जो भगवान शिव का पूजन अर्चन कर रूद्राभिषेक व माता पार्वती का गठबंधन करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मौसम सुहावना होने से भक्तों का सुबह से ही रेला उमड़ा रहा। दिनभर दर्शन व पूजन का सिलसिला चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सहित पुरुष व महिला कांस्टेबल लगे रहे। मंदिर पुजारी जयराम गिरी ने बताया कि सावन मास के अंतिम तिथि पूर्णिमा तथा रक्षाबंधन के पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed