फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Improvement exam will be held at three centers

Mirzapur News: तीन केंद्रों पर होगी इंप्रूवमेंट परीक्षा

Sat, 22 Jul 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Improvement exam will be held at three centers
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई है। परीक्षा नगर के तीन केंद्रों में होगी। दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी, जबकि एक केंद्र पर हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सुबह हाईस्कूल की परीक्षा केवल मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में होगी। राजकीय इंटर काॅलेज व माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। शुक्रवार को परीक्षा के लिए केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाए गए। इस परीक्षा के लिए तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट व बोर्ड के तीन पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में उड़ाका दल का भी गठन किया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 208 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के लिए 1077 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 208 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। राजकीय इंटर काॅलेज में परीक्षा के लिए इंटरमीडिएट के 577 और माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज में 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा अपने निर्धारित समय से होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले से ही जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी को प्रवेश पत्र नहीं मिला हो तो वह बोर्ड की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed