फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Improve cost of twenty million Polytechnique

दो करोड़ की लागत से सुधरेगा पाॅलीटेक्निक

Sun, 19 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Improve cost of twenty million Polytechnique
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
बथुआ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक मिर्जापुर की दशा जल्द ही सुधरेगी। पॉलीटेक्निक के मुख्य भवन और वर्कशाप के क्षतिग्रस्त सिविल तथा विद्युत उपकरणों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के मुख्य भवन और वर्कशाप के क्षतिग्रस्त सिविल और विद्युत कार्यो को दुरुस्त करने की काफी समय से मांग की जा रही थी। जिसके लिए प्रधानाचार्य द्वारा कई बार पत्र भेजकर विभाग से मांग की जा रही थी। इसके मरम्मत के अभाव में छात्र-छात्राओं के पठन पाठन में दिक्कतें आ रही थीं। इसी को देखते हुए प्रचार्य ने पुनः पत्र भेजा था।
विज्ञापन


भवनों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी.एंड डीएस उत्तर प्रदेश जल निगम को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यदायी संस्था ने पालीटेक्निक भवन के जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ 55 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा। जिसके बाद उप सचिव सुरेश चंद्र ने जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया है। जिसमें पालीटेक्निक कालेज की मरम्मत के लिए दो करोड़ 22 लाख रुपए की पहली किश्त जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप सचिव ने कहा कि योजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में अवश्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान समिति द्वारा अनुमोदन अवश्य प्राप्त करें। प्राचार्य ओम हरि सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी पत्र प्राप्त हो गया है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा पालीटेक्निक के भवनों की मरम्मत किया जाएगा। भवनों की मरम्मत होने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed