फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Important role of freedom fighter

अहम भूमिका है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की

Wed, 28 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Important role of freedom fighter
लालगंज। कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश में स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका है। देश के लिए किया गया उनका संघर्ष वंदीनय है। उन्होंने बसपा के ब्राह्मण प्रेम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बसपा की पूर्व सरकार के शासन का अनुभव सबको पता है। उन्होंने यह विचार बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी शिवमूर्ति दुबे की जयंती व पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चौधरी की पुण्य तिथि पर आयोजित विचार सभा में व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उनका संघर्ष वंदनीय है। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि कांग्रेस के आंगन में सभी जातियों का समान अधिकार, सम्मान, विकास का मूल दृष्टिकोण है। कहा कि पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दास चौधरी की पुण्यतिथि स्वतंत्रता की गौरवगाथा से जुड़ी हुई है। जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के लिए सदैव संघर्ष से जुड़ी रही है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि तीन बार लगातार पुरुषोत्तम दास चौधरी का विधायक बनना जनसेवा का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिभूषण दुबे ने किया। कार्यक्रम में मप्र के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह एवं सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महापुरुषों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, प्रबंधक कृष्णकांत दुबे, कैलाश नाथ उपाध्याय, अमिताभ पांडेय, राजधर दुबे, राम सिंह, इस्तियाक खां, हुबलाल दुबे, अंजनी नंदन पांडेय, शिवशंकर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, मोनू पठान, विजय शंकर तिवारी, मनीष दुबे ,दशरथ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
प्रमोद तिवारी ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन
विंध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधानमंडल के सदस्य प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। पुराने वीआईपी मार्ग पर एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद गणेश द्वार से मां के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं का दर्शनकर हवन कुंड की परिक्रमा की। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पूर्व कांग्रेस नेता बच्चा लाल पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव अर्चना चौबे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजन पाठक, उपाध्यक्ष जाफर इंकलाब, आदर्श पांडेय, राम नरेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, स्वास्थ्य पांडेय, चिराग उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed