फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If you see a leopard, inform the forest department, action will be taken against those spreading rumors.

Mirzapur News: तेंदुआ दिखे तो वन विभाग को दें सूचना, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
If you see a leopard, inform the forest department, action will be taken against those spreading rumors.
मिर्जापुर। सीखड़ विकास खंड क्षेत्र के जमुआ बाजार, चकचड़िया में तेंदुआ होने की चर्चा के बाद क्षेत्रीय वनाधिकारी चुनार एवं सदर के नेतृत्व में गठित दो टीमें पिछले 12 दिन से क्षेत्र में गश्त कर रही हैं, लेकिन तेंदुए का कहीं कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सदर के क्षेत्रीय वन अधिकारी सदर सत्य प्रकाश वर्मा एवं चुनार के क्षेत्रीय वन अधिकारी महादेव मौर्य ने भ्रमण कर ग्रामीणों और संबंधित प्रधानों विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वन अधिकारियों ने सुझाव दिया कि ग्रामीण अंधेरे में बाहर न निकलें। जब भी निकलें तो रोशनी के प्रबंध के साथ लाठी और डंडा लेकर बाहर ही निकलें। बच्चों को रात में घर से बाहर न निकलने दें। वन विभाग की टीम ने उक्त गांवों में ग्रामीणों के साथ पिंजरा लेकर सघन कांबिंग भी की, लेकिन तेंदुआ अथवा अन्य किसी जंगली जानवर के बारे में पता नहीं चल सका। क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही के कोई संकेत भी नहीं मिल रहें हैं। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र का कहना है कि जांच के दौरान यह मामला प्रकाश में आया है कि कुछ लोग दूसरी जगह की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दे रहे हैं और उसे यहां के किसी न किसी क्षेत्र का बताकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। डीएफओ ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में तेंदुआ दिखने पर उसकी सूचना वन विभाग को दें। इस संबंध में किसी तरह की कोई भ्रामक खबर न फैलाएं। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed