फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If the lover refuses to marry, then the girl jumped in the Ganges

प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो गंगा में कूदी युवती

Wed, 26 May 2021 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
If the lover refuses to marry, then the girl jumped in the Ganges
कछवां। प्रेमी के शादी से इंकार करने पर देहात कोतवाली क्षेत्र भटौली पुल से बुधवार की दोपहर युवती ने गंगा में छलांग लगा दिया। जिसे वहां मौजूद मछुवारों ने बचा लिया। मछुआरों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उससे गंगा में कूदने का कारण पूछा और फिर परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय युवती पुलपर आई और अचानक से गंगा में छलांग लगा दिया। गंगा में कूदने पर वहां मौजूद मछुवारों ने उसे देख लिया। जिसके बाद मछुवारे उसे बचाकर बाहर निकाले और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के पूछताछ में 20 वर्षीय युवती ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज में ही कुछ दिन पहले एक लड़के से प्यार हो गया था। युवक उससे शादी करने का झांसा देता रहा। कुछ दिन पहले शादी करने से इंकार कर दिया। शादी से इंकार करने पर युवती ने दोपहर में बरैनी-भटौली पुल के बीचों बीच जाकर गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश किया। जिसे बरैनी गांव के ही तीन मछुआरे महात्मा निषाद, चंदन और विष्णु साहनी ने समय रहते बचा लिया। महात्मा ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभारी थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचा युवती का भाई प्राथमिक उपचार के बाद बहन को लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed