{"_id":"61afb59842afb85cd63834ce","slug":"identity-of-middle-aged-dead-after-being-cut-from-train-mirzapur-news-vns626677021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर मृत अधेड़ की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर मृत अधेड़ की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार की शाम को ट्रेन से कटकर मृत अधेड़ की देर रात शिनाख्त हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
संगमोहाल पुल के पास सोमवार की देर शाम को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका गर्दन धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी उसके शिनाख्त में जुटी। देर रात को उसकी शिनाख्त लालचंद प्रजापति (45) पुत्र विसुन प्रजापति निवासी बरडीहा खुर्द थाना हलिया के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह अपने साढ़ू के घर लोहंदी कला में तेरहवी में शामिल होने आया था। घर जाने के लिए वह संगहोहाल ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की आवाज सुनकर गिरा। वह हट नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घर न पहुंचने पर खोजबीन कर रहे परिजनों ने साढ़ें के घर फोन किया। इस पर खोजबीन करने पर पता चला कि संगमोहाल के पास कोई ट्रेन से कटा है। परिजनों ने शव देखकर शिनाख्त किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।