फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband fired lathi in minor dispute wife died due to head injury in mirzapur

Mirzapur: मामूली विवाद में पति ने चलाई लाठी, सिर में चोट लगने से पत्नी की मौत

Sun, 14 May 2023 06:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 May 2023 06:00 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के अहुगी खुर्द गांव में शनिवार देर रात मामूली बात को लेकर पति -पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में पति ने लाठी चला दी। सिर में चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
Husband fired lathi in minor dispute wife died due to head injury in mirzapur
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अहुगी खुर्द गांव में शनिवार देर रात मामूली बात को पति और पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में पति ने लाठी चला दी। सिर में चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। मृत महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव निवासी बैरागी कोल का अपनी पत्नी अनीता (35) से शनिवार की रात को कहासुनी होने के बाद विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी पर लाठी चलाई। सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। सूचना पीआरवी 112 व एंबुलेंस सेवा 108 पर दिया गया। एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। 
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीत के पिता रामकरन कोल की तहरीर पर बैरागी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बैरागी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। बैरागी दो माह पूर्व अनीता के साथ पत्नी के रुप में रहने लगा था। तीन बच्चे सुनील, छोटू और पूजा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed