{"_id":"635d82c1bafd4a6e0958a074","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-dowry-murder-case-mirzapur-news-vns6811752145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा कोतवाली क्षेत्र के पक्कापुल पुतलीघर के पास बृहस्पतिवार को देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटककर हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को सुबह दहेज हत्या के आरोप में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा गांव निवासी दुखरन मल्लाह ने पिछले वर्ष अपनी पुत्री पुष्पा (20) वर्ष की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुतलीघर निवासी सुशील निषाद के साथ की थी। सुशील ऑटो चालक है। बृहस्पतिवार की शाम पुष्पा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटककर मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज में बाइक की मांग की गई थी। बाइक नहीं देने पर पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि दहेज नहीं देने पर पुत्री की हत्या कर शव को फंदे में लटका दिया गया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शनिवार को सुबह पुलिस ने आरोपी पति सुशील और सास समली देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि दहेज हत्या मामले में पति और सास को गिरफ्तार किया गया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।