{"_id":"69d563407229e716720461af","slug":"how-to-identify-and-treat-symptoms-of-heart-attack-and-stroke-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-151535-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हार्ट अटैक, स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान और उपचार का बताया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हार्ट अटैक, स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान और उपचार का बताया तरीका
विज्ञापन
दक्षिणी परिसर में विश्व स्वास्थ्य विवस पर उपचार की जानकारी देते विशेषज्ञ। स्रोत- दक्षिणी
- फोटो : 1
दक्षिण परिसर में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में मंगलवार के विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रख्यात विशेषज्ञों की एक टीम ने हार्ट अटैक और स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान बताई। उपचार और बचाव के तरीकों की जानकारी दी।
डीडीयू कौशल केंद्र के मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी के छात्रों ने स्वास्थ्य के लिए एक साथ : विज्ञान के साथ खड़े रहें विषय पर आधारित पैरामेडिकान 2026 का आयोजन किया। उद्देश्य वैश्विक सहयोग को मजबूत करना, विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देना और वैज्ञानिक प्रमाणों पर विश्वास को पुनर्स्थापित करना था।
चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रख्यात विशेषज्ञों की एक टीम ने हृदयाघात, स्ट्रोक, अत्यधिक रक्तस्राव, घुटन, बेहोशी, सिर पर चोट और अन्य चिकित्सा आपात स्थितियों के लक्षणों को पहचानने और प्राथमिक उपचार देने के बारे में बताया। उद्घाटन आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार और डीडीयू कौशल केंद्र के समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बीएचयू से डॉ. मंजरी मिश्रा, प्रोफेसर, ट्रॉमा एनेस्थेसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा, प्रोफेसर जनरल सर्जरी विभाग, डॉ. शुभी दुबे, सहायक प्रोफेसर न्यूरोसर्जरी विभाग, डॉ. विक्रम गुप्ता, डॉ आर्या, डॉ विनीत मिश्रा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. इरफान आदि रहे।