फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Household items burnt to ashes by fire

Mirzapur News: आग से गृहस्थी के सामान जलकर राख

Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Household items burnt to ashes by fire
पटेहरा। मड़िहान तहसील क्षेत्र के अमोई 84 गांव के कोल बस्ती में शनिवार को घर में आग लगने से गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। आग बुझने तक घर में रखे सामान जल चुके थे।
विज्ञापन

गांव निवासी फुलवा देवी ने बताया कि शनिवारको सुबह चार बजे के करीब कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख नींद खुली तो शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। तब तक घर में रखा एक बोरा गेहूं, एक बोरा चावल, बिस्तर, चारपाई आदि जलकर राख हो गए। बगल में देवर रामनारायन का घर भी आग की चपेट में आ गया। इससे उनके भी घर में रखे गृहस्थी के कुछ सामान भी जल गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस जांच कर लौट गई। मड़िहान तहसीलदार फूलचंद यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर संबंधित लेखपाल से जांच कराकर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed