फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hot spot reached beyond 00, 33 found corona infected

100 के पार पहुंचा हाट स्पाट, 33 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 31 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hot spot reached beyond 00, 33 found corona infected
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को 33वें दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 33 नए कोरोना मरीज मिलेे है। 33 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 779 हो गई है। शुक्रवार को नौ लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 331 हो गई है। एक्टिव केस 436 है। कोरोना से अब तक 12 लोगों की से मौत हो चुकी है। 302 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जेल में 180 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पिछले दो दिनों से संक्रमितों का ग्राफ कुछ हद तक घटना है। गुरुवार को 40 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को 33 कोरोपा पाजिटिव मिले है। इसमें सबसे अधिक नगर क्षेत्र में है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को 1254 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 33 पाजिटिव पाए गए है। इसमें तीन की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है। पाजिटिव मिलने वालों में फतहां से एक महिला, सांई धाम कालोनी में एक पुरुष, पैरिया टोला में एक पुरुष, छोटी बसही निवासी एक महिला, डीजे कालोनी निवासी एक पुरुष व एक महिला, देहात कोतवाली में एक पुरुष, भटवा पोखरी में एक पुरुष, पक्की सराय में एक पुरुष, खरियट कला में एक पुरुष, माता प्रसाद माता भीख में एक पुरुष, सिरसी गहरवार में एक पुरुष, नई बस्ती रोडवेज में एक पुरुष, लठिहवा पांडेयपुर में एक पुरुष, हलिया में दो महिला, रमईपट्टी में दो पुरुष, तरकापुर में एक महिला, घंटाघर में एक पुरुष व एक महिला, आवास-विकास में एक पुरुष, कमासिन में एक महिला,लालदरवाजा बेलवीर चुनार में एक पुरुष व एक महिला, सुपंथा विंध्याचल में एक पुरुष, लालगंज में एक पुरुष व एक महिला, दुर्गा देवी में एक पुरुष, कतवारु का पुरा में एक पुरुष, पुलिस लाइन में एक पुरुष, निगाही सिंगरौली मध्य प्रदेश का एक पुरुष, बल्ली का अड्डा प्लेवे स्कूल के सामने निवासी एक पुरुष है। नौ लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें कामता प्रसाद गली से कए महिला, पं. गुप्तराम गली में एक महिला, पांडेयपुर में एक पुरुष, भदौहां पटेहरा का एक पुरुष, गणेशगंज की तीन महिला, दो पुरुष है। जिले में अब तक 21 हजार 338 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 18 हजार 930 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 408 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक छह हजार 363 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 107 हाट स्पाट है। इसमें 46 ग्रामीण और 61 शहरी क्षेत्र में है। 302 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed