फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   honored for outstanding service to society

समाज में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को किया सम्मानित

Mon, 15 Feb 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
honored for outstanding service to society
जमालपुर। क्षेत्र के बहुआर ग्राम पंचायत स्थित रविदास पार्क में रविवार को क्षेत्र के विशिष्ट क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का अभिनंदन किया गया। शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालों को आयोजक शिक्षक रामदास मौर्या एवं शिक्षिका माधुरी कुशवाहा ने अंगवस्त्रम भेंट व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भोलानाथ बच्चन ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बुद्धिजीवी साहित्यकार पत्रकार लेखकों ने समाज में गरीब, पिछड़े लोगों को अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार तथा शोषण के खिलाफ अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं। ऐसे लोग का समाज में सम्मान होना चाहिए। समाजसेवा के क्षेत्र में पूर्णेंदु मिश्रा, राजाराम, प्रियंका श्रीवास्तव, चिंता देवी, संतरा देवी, बृजनाथ चौबे, संगीता देवी, उर्मिला देवी, श्यामलाल बियार, जगदीश राय, ज्ञान सिंह एवं शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व बेसिक शिक्षाधिकारी बेचूराम बियार, चंद्रिका प्रसाद मौर्या, बब्बन सिंह, रामतपेश्वर सिंह एवं क्षेत्र के सेवानिवृत्त और पुलिस क्षेत्र में बिशेष योगदान देने पर किशोर राम व सीताराम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक शिवदास सिंह कुशवाहा एवं संचालन महेंद्र भारती ने किया। इस दौरान सुमेर राम, ज्ञान सिंह, मुराहु तिवारी, श्रीधर यादव, अखिलेश सिंह, आदित्य मौर्या, सतीश बिंद, राजाराम, सुराहू यादव, रामदयाल भारती, राजेन्द्र बच्चन, वृंदा सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार भारती, श्रीधर यादव, संतरा बियार, राजकुमारी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

..................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed