फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home Minister and CM will come to lay the foundation stone of the corridor

कॉरिडोर का शिलान्यास करने आएंगे गृहमंत्री और सीएम

Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Home Minister and CM will come to lay the foundation stone of the corridor
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर कार्य का शिलान्यास करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान में तैयार हो रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने प्रदेश के धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मैदान और मंच का निरीक्षण करने के बाद अतिथियों के आगमन के लिए बनने वाले हेलीपैड के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया और वहां से सड़क मार्ग से राजकीय इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने तैयारियों में लगे सभी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक बैठक कर कार्य योजना के विभिन्न बिन्दुओं की विवेचन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम के साथ अष्टभुजा पहाड़ी एवं देवरी गांव में हेलीपैड का निरीक्षण किया। विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ, पूजन स्थल, पक्का घाट एवं विभिन्न गलियों के ध्वस्तीकरण कार्य, सफाई आदि आवश्यक बिंदुओं पर गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी जे रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम यूपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ, ज्ञान प्रकाश दुबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में जातिवाद का कोई स्थान नहीं: नीलकंठ तिवारी
मिर्जापुर। प्रदेश के धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे जातिवादी सम्मेलनों को व्यर्थ बताया और कहा कि देश में जातिवाद का कोई स्थान नहीं है। वे सोमवार को राजकीय इंटर कालेज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर कार्य का शुभारंभ प्रस्तावित है। इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा। कहा कि पीएम मोदी के 2014 में सत्ता में आने से पूर्व विपक्षी पार्टियों ने जातीय कार्यक्रम आयोजित किए। कभी-कभी इसका उनको लाभ भी मिला। लेकिन विकास ही भाजपा का मुख्य मुद्दा है। उन्होंने सभास्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी जे रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सिंह, ज्ञानप्रकाश दुबे आदि थे।

तीन सेट में बन रहा जापानी हैंगर
एक अगस्त के विंध्य कॉरिडोर के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए राजकीय इंटर कालेज में तीन सेटों में जापानी हैंगर बनाया जा रहा है। इसमें कोविड- प्रोटोकाल के तहत बैठने की व्यवस्था की जाएगी। आश्चर्य की बात यह रही कि मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता को पूरे काम को जानकारी नहीं है। लेकिन काम कराने वाले मेठ को पूरी जानकारी थी। जिला प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed