फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   home minister Amit Shah will lay foundation stone Vindhya Corridor and inaugrate vindhyachal corridor with cm yogi adityantah during mirzapur visit see details

विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास आज: दो घंटे मिर्जापुर में रहेंगे गृहमंत्री, रोप-वे का करेंगे लोकार्पण, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Sun, 01 Aug 2021 02:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Aug 2021 02:01 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रविवार को उनके आगमन से पूर्व बाबतपुर से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक की सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
home minister Amit Shah will lay foundation stone Vindhya Corridor and inaugrate vindhyachal corridor with cm yogi adityantah during mirzapur visit see details
विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे गृहमंत्री और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्य कॉरिडोर के भूमि पूजन के लिए आज मिर्जापुर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिले में दो घंटे रुकेंगे। जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही रोप-वे का लोकार्पण व विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद 2:40 बजे अष्टभुजा (देवरी) हेलीपैड पहुंचेंगे और 4 बजकर 35 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री सवा तीन बजे विंध्याचल मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान वो 20 मिनट तक विंध्य धाम में रहेंगे। भूमि पूजन कर सड़क मार्ग से जीआईसी मैदान पहुंचेगे। जहां  विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास और रोपवे सहित अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद 4 बजकर 35 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर जीआईसी के जनसभा स्थल पर बैठक कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम मिर्जापुर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर आएंगे। इनके आगमन की सूचना जिला प्रशासन के पास आ गया है। पत्र के अनुसार हेलीपैड से सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां दर्शन-पूजन और विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।

इधर, बतौर गृहमंत्री पहली बार मिर्जापुर जिले में आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को गृहमंत्री की सुरक्षा में तैनात किया गया है। जिले में गृहमंत्री के आगमन पर पहली बार इस तरह की सुरक्षा देखने को मिली है। पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा ऐसे भी आदेश जारी किए गए है, जिसमें कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों को बाहरी को घर पर निवास नहीं करने का  नोटिस दिया गया है। 

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को जीआईसी मैदान में बने पंडाल में बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक जे रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों, कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया।  

ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद और गैर जनपद से ड्यूटी के लिए आए पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को वीआईपी की उच्चतम सुरक्षा श्रेणी को देखते हुए अत्यधिक सतर्कतापूर्वक मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, ड्यूटी, रूट चार्ट के बारे में बिंदुवार बताया गया।

सुरक्षा के दृष्टिगत बनाए गए विभिन्न प्वाइंटों पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को मुस्तैदी बरतने का निर्देश दिया। सेफ हाउस, हेलीपैड, रूट व्यवस्था और अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इसके बाद सुरक्षा में लगे संपूर्ण पुलिस बल ने रिहर्सल किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देवरी में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया।

गृहमंत्री-मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में जोरदार तैयारी

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रविवार को उनके आगमन से पूर्व बाबतपुर से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक की सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। साफ सफाई के साथ सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद व्यवस्था कराई जा रही है। मंदिर परिसर में भी व्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वीआईपी आगमन के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। इस बात का ध्यान रखे। आगमन से लेकर प्रस्थान के बीच शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सड़कों को दुरुस्त करने का काम देर रात तक जारी रहा। वहीं मंदिर से ललिता घाट के बीच चल रहे कार्य स्थल के पास हरा पर्दा लगाया गया। जहां बारिश से कीचड़ हो गया है वहां गिट्टियां डाली गई हैं। रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है। 

काशी क्षेत्र के मंत्री ने किया निरीक्षण 

home minister Amit Shah will lay foundation stone Vindhya Corridor and inaugrate vindhyachal corridor with cm yogi adityantah during mirzapur visit see details
विंध्याचल में बना जनसभा स्थल - फोटो : अमर उजाला

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी अपना दल एस तैयारियों में जुटा रहा। विंध्याचल से शहर के आने वाले रास्ते बैनर पोस्टर से पट गए। वहीं बैठकों का दौर चलता रहा। भाजपा के विधायकों के साथ अपना दल से एमएलसी आशीष पटेल भी तैयारियों में जुटे रहे।

विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल होंगी। गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने बैठक की।  सभा को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर कोर कमेटी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभा को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा किया तथा जिला पदाधिकारीगण एवं विधायकगण को आवश्यक निर्देश दिये। उसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल तथा माँ विंध्यवासिनी के धाम में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारीगण को आवश्यक सलाह एवं निर्देश दिया।

कार्यक्रम स्थल के पास के घरों में बाहरी के आने पर रोक

गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोगों को भी दो दिनों के लिए किसी भी बाहरी को घर में प्रवेश न करने का नोटिस दिया गया है। नोटिस में बताया गया है कि 31 जुलाई और एक अगस्त को परिवार के अलावा न कोई बाहरी व्यक्ति आएगा, न निवास करेगा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

खास बात यह कि महुअरिया में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विद्यासागर शुक्ल को भी नोटिस दिया गया है। उनके पुत्र रमेंद्र शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम जीआईसी के मैदान में हो रहा है, जबकि उनके घर के सामने बीएलजे के मैदान में कई वीआईपी आए, मगर इस तरह का नोटिस नहीं दिया गया।

वीआईपी की सुरक्षा का काम पुलिस प्रशासन का है। वे अपने हिसाब से जो करें। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी कार्यक्रम स्थल और रूट में पड़ने वाले घरों को नोटिस दिया गया है कि वे बाहरी को घर पर न रोकें। 

प्रोटोकॉल हुआ वायरल

गृहमंत्री अमित शाह के आगमन का प्रोटोकॉल शुक्रवार को जारी हुआ। उनके प्रोटोकॉल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इससे खुफिया एजेंसियों में खलबली मच गई। इसकी जांच की जा रही है कि प्रोटोकॉल को किसने वायरल किया है। 

विंध्याचल और कटरा क्षेत्र में खाली कराए होटल 
 गृहमंत्री के आगमन के मद्देनजर शनिवार को विंध्याचल और कटरा कोतवाली क्षेत्र के होटलों को खाली करा दिया गया। होटल में लगे कैमरों की भी जांच कर दूरस्त करा दिया गया है। विंध्याचल में गृहमंत्री आ रहे हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी होटलों की चेकिंग की गई और उन्हें खाली कराया गया। होटलों में ड्यूटी करने आए पुलिस अधिकारियों को ठहराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed