फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home Minister Amit Shah in mirzapur live updates lay foundation stone of Vindhya Corridor and ropeway inauguration addressed public meeting

मिर्जापुर में बोले अमित शाह: यूपी दंगा और माफिया मुक्त, अपराध में 50 फीसदी तक की कमी आई

Sun, 01 Aug 2021 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Aug 2021 08:48 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को एक दिवसीय मिर्जापुर के दौरे पर हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। उन्होंने विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद विंध्य कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद उन्होंने जीआईसी मैदान में रोप-वे का लोकार्पण और जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah in mirzapur live updates lay foundation stone of Vindhya Corridor and ropeway inauguration addressed public meeting
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिर्जापुर दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मिर्जापुर जिले में विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद विंध्य कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन किया। फिर गृह मंत्री अमित शाह ने नगर के जीआईसी स्थित मैदान में रोप-वे का लोकार्पण कर आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


 जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र नक्सलवाद के प्रभाव से पूर्ण रूप से मुक्त हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 1,574 करोड़ रुपये की माफियाओं की संपत्ति जब्त की गई है। लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं में 28 से 50 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अब कोई नहीं दिखता माफिया- अमित शाह
पहले उत्तर प्रदेश में खुलेआम माफिया घूमते थे लेकिन आज कोई माफिया दिखाई नहीं पड़ता। उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, भू-माफियाओं से मुक्ति करने का काम और उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को सुरक्षा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। आज उत्तर प्रदेश मेक इन इंडिया के तहत निवेश की पहली पसंद बनता जा रहा है। करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश उत्तर प्रदेश की जमीन पर लाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की दो लहरों में उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहतर कोरोना प्रबंधन किया। सीएम ने परिश्रम, मेहनत, सूझबूझ और अपनी प्रशासनिक क्षमता से जो कार्य किए, उससे उत्तर प्रदेश लगभग-लगभग कोरोना मुक्त हो रहा है। सबसे ज्यादा टीकाकरण, टैस्टिंग, बेड की व्यवस्था यहीं हुई।




यूपी के आशीर्वाद से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी
आपके आशीर्वाद का परिणाम है कि 2014 और 2019 में जो पूर्ण बहुमत आपने दिया, उसी का परिणाम है जो 500 वर्षों से लंबित था अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश को यश जाता है। 2019 में फिर से पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए इसी यूपी को फिर से यश जाता है। उन्होंने कहा कि पीएम उत्तर प्रदेश से सांसद बनकर देश की संसद में जाते हैं। वो जानते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों की अपेक्षा क्या है और जरूरत क्या है। प्रधानमंत्री जानते हैं कि उत्तर प्रदेश को कैसे आगे बढ़ाना है।

Home Minister Amit Shah in mirzapur live updates lay foundation stone of Vindhya Corridor and ropeway inauguration addressed public meeting
जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर 2:47 बजे रिमझिम बारिश के बीच के देवरी हैलीपेड पर उतरा। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 2:54 बजे बारिश के बीच वहां से वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना हुए।

गृह मंत्री ने किया भूमि पूजन
गृह मंत्री 3:05 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पहुंचे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद गृह मंत्री और मुख्यमंत्री 3:12 बजे मंदिर परिसर में बने पूजन स्थल पर पहुंचे। वहां वाराणसी और विंध्याचल के पुरोहितों ने भूमि पूजन कराया। रविवार को गृह मंत्री ने प्रथम फेज का शिलान्यास किया। जिसकी लागत लागत 128 करोड़ रुपये है। पूरे कॉरिडोर में लागत लगभग 350 करोड़ रुपये आएगी। पूजन स्थल पर केंदीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी साथ रहे।

अमित शाह ने भारत माता के जयकारे से शुरू किया संबोधन

Home Minister Amit Shah in mirzapur live updates lay foundation stone of Vindhya Corridor and ropeway inauguration addressed public meeting
विंध्य कॉरिडोर का भूमि पूजन करते गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को जनसभा स्थल राजकीय इंटर कॉलेज में अपना संबोधन भारत माता के जयकारे से शुरू किया। लोगों ने भी अमित शाह का जोरदार नारों से स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने मंच के नीचे पर्यटन विभाग की ओर से लगाए गए जिले के पर्यटन स्थलों के चित्र का अवलोकन किया।
मंच पर पर चढ़ते ही उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्रम एवं जीआई प्रोडक्ट संग मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 

इतिहास में दर्ज किया जाएगा पांच अगस्त : सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच अगस्त की तारीख भारत के इतिहास में दर्ज की जाएगी। पांच अगस्त को ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। पांच अगस्त को ही पीएम अन्नोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इसमें एक करोड़ लोगों को नि:शुल्क अनाज दिया जाएगा। उत्तर-प्रदेश का माहौल अब सुरक्षित है। राज्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के रास्ते पर बढ़ रहा है।

सीएम ने कहा कि माता के धाम में गृहमंत्री का स्वागत है। पीएम व गृहमंत्री को माता विंध्यवासिनी इतनी ताकत दें कि सबका साथ, सबका विश्वास करें। कहा कि पांच अगस्त को सर्जिकल स्ट्राइक व अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए जाना जाता है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जाना जाता है। कहा कि जिन सरकारों ने आतंकवाद को थोपा, उसे भाजपा शासन में समाप्त किया गया।

कहा कि, नेतृत्व यशस्वी होता है तो दूसरों के लिए सोचता है। शासन-प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य कर रहा है। पर्यटन की संभावना यूपी में है। कहा कि संगम में जो योजनाएं चलीं, उसमें किसी न किसी पर्यटन क्षेत्र के पुर्ननिर्माण का कार्य हो रहा है।

काशी को नए कलेवर में ढाला गया, अयोध्या, चित्रकूट के साथ ही मां के धाम में दो काम हुए। कालीखोह व अष्टभुजा में रोप-वे बना और विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास हुआ। उन्होंने कहा कि स्थानीय तौर पर लोगों को काम मिल सके, इसके लिए भी काम किया जा रहा है।

अनुप्रिया ने उठाई विंध्य विश्वविद्यालय की मांग

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर विंध्य विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की। साथ ही पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के आयोजन की घोषणा की जिसमें एक करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में भारत बदल रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ का स्नेह जनपद को मिल रहा है। कई बार जिले में आए।

यह दिन स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। कॉरिडोर निर्माण से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने मेडिकल परीक्षा में पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत कोटा को आरक्षित करने का निर्णय करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज का नामकरण डा. सोनेलाल पटेल के नाम पर करने के लिए सीएम के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed