{"_id":"56f182fc4f1c1b257cf14d24","slug":"holly-moved-to-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की खरीदारी करने उमड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की खरीदारी करने उमड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
नगर के वासलीगंज बाजार में होली पर्व के लिए टोपी व रंग खरीदते बच्चे।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की खरीदारी करने मंगलवार को नगर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में कोई गुझिया बनाने का सामान तो कोई रंग-पिचकारी और अबीर-गुलाल सहित रेडिमेड परिधान खरीदने में मशगूल दिखा। दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ देख दूकानदार भी काफी गदगद दिखाई दिए। बेतहाशा बढ़ रही मंहगाई पर होली की खरीदारी भारी पड़ती दिखाई दी।
रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर नगर के प्रमुख बाजार सुबह से देर रात तक गुलजार रहे। बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़ के चलते नगर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर घंटो जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रमुख मार्गों पर बच्चे वाहनों को रोक कर होलिका का चंदा लेने में व्यस्त दिखे, वहीं बाजारों में कोई गुझिया बनाने के लिए खोवा व त्योहार से संबंधित अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने में मशगूल दिखा।
नगर के वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, पक्काघाट, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, टटहाई रोड, तेलियागंज, संगमोहाल, इमामबाड़ा, रमईपट्टी, संकटमोचन रोड, महुवरिया, तेलियागंज, पसरहट्टा बाजार सहित कई अन्य बाजारों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे। दूकानों पर सजी चाइनीज पिचकारी सहित तरह-तरह के रंग, अबीर-गुलाल बिके।