फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Holika will be burnt at 2036 places in the district

Mirzapur News: जिले में 2036 स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका

Sun, 24 Mar 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 2036 places in the district
मिर्जापुर। होलिका दहन की पूर्व संध्या पर शनिवार को होलिकाओं को सजाने का सिलसिला जारी रहा। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को कुल 2036 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इस बीच 12 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त करती दिखी।
विज्ञापन

नगर के मुकेरी बाजार, रमईपट्टी, तहसील तिराहा, सिविल लाइन तिराहा, शुक्लहा तिराहा के अलाव सिटी तथा सदर सर्किल में 1036 स्थानों पर होलिका जलाई जाती है। बिजली के तारों के नीचे लगी होलिका को पहले ही हटवा दिया गया है। उधर, हलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 96 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि होलिका वाले स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शांति पूर्ण माहौल में होलिका दहन कराया जाएगा। चौकी इंचार्ज मतवार रवि प्रकाश, उप निरीक्षक बाली मौर्य, श्याम लाल के अलावा चार उप निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण कर होलिका दहन कराएंगे।
विज्ञापन

उधर, अदलहाट थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानोंं पर 136 होलिका स्थापित की गई है। पड़री थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया की थाना क्षेत्र में कुल 116 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक गांव में निगरानी कमेटी गठित कर हल्का इंचार्ज तथा बीट सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के 47 ग्राम पंचायतों में कुल 105 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। चुनार थाना क्षेत्र में कुल 224 स्थानों पर होलिका स्थापित है। यह जानकारी कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने दी। चुनार नगर पालिका क्षेत्र में 19 स्थानों पर होलिका स्थापित है। अहरौरा क्षेत्र में कुल 121 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें से नगर पालिका क्षेत्र में 17 तथा इमलिया चट्टी क्षेत्र में 11 स्थानों पर होलिका स्थापित है। सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुल 40 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। जमालपुर थाना क्षेत्र में 163 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed