फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   holika dahan in mirzapur

2050 स्थानों पर जलाई होलिका, आज उड़ेगा अबीर व गुलाल

Mon, 09 Mar 2020 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
holika dahan in mirzapur
मिर्जापुर। सुरक्षा समितियों व बीट के सिपाहियों के कड़ी निगरानी में सोमवार को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन और होली के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रंगभरी होली मंगलवार को मनाया जाएगा। जनपद में कुल 2050 स्थानों पर होलिकाएं स्थापित किए गए थे। विवादित स्थानों पर सुरक्षा समितियां व बीट के सिपाही रहे मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

शाम होते ही बच्चे, बूढ़े और नौजवान स्थापित होलिकाओं की ओर उमड़ पड़े। अंत समय तक होलिका को बढ़ाने में बच्चों की ओर से चंदा व कहीं चोरी से जलावनी सामग्री का इंतजाम कर होलिका में झोकने की होड़ मची रही। कहीं पर शुभ मुहूर्त के बीच तो कहीं पर देखा-देखी होलिका में आग लगाई गई। होलिका जलने पर अधिकांश स्थानों पर गांव में बुजुर्गों की टोली ढोलक मंजीरे की थाप पर फाग गीत गाने में जुटे रहे। कुछ स्थानों पर समय से पूर्व होलिका में आग लगा दिए जिसे बुद्धिजीवियों के पहल पर मामले को शांत कर दिया गया। होलिका दहन पश्चात कई गांवों में आरकेस्ट्रा व नौटंकी पार्टी का आयोजन हुआ। जहां लोग पूरी रात जश्न के माहौल में डूबे रहे।
विज्ञापन

होलिका दहन के दौरान नव युवको और बच्चों की टोली होलिका दहन के पास जुटी रही। बच्चों में इसे लेकर खासा उत्साह रहा। बीच-बीच में बच्चों की ओर से होल्लई माता देई आशीष, लड़िका जिऐ लाख बरिस का नारा बुलंद किया जा रहा था। कुछ उत्साही बच्चे और नव युवक होलिका को बढ़ाने में इधर-उधर से लकड़ियों, व पराली का इंतजाम कर होलिका में झोकने में लगे रहे। कहीं-कहीं तो शरारती बच्चे लोगो के मड़हा व मड़ई तक होलिका में डालने से नहीं चूूके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed