फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Holiday in council schools from today, exam postponed

परिषदीय विद्यालयों में आज से अवकाश, परीक्षा स्थगित

Tue, 23 Mar 2021 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Holiday in council schools from today, exam postponed
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी के साथ ही 25 व 26 मार्च को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। उनके लिए अप्रैल में समीक्षा के बाद फिर से नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 18 सौ परिषदीय विद्यालयों में 25 व 26 मार्च को वार्षिक परीक्षा होनी थी। तैयारियां हो ही रही थी कि महानिदेशक स्कूल का आदेश आ गया कि 24 से 31 मार्च तक होली के लिए अवकाश कर दिया जाए। इससे परीक्षाएं स्वत: ही स्थगित हो गई। कहा गया था कि जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं चल रही हैं। वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल के साथ होंगी। कहा गया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा की नई तारीखें तय की जाएंगी। इन परीक्षाओं में दो लाख 74 हजार परीक्षार्थी शामिल होते। बीएसए गौतम प्रसाद ने कहा कि परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed