{"_id":"56f0561d4f1c1b371cf14d54","slug":"holi-songs-atmosphere-was-becoming","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली गीतों से बनने लगा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली गीतों से बनने लगा माहौल
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
नगर के महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में राधा-कृष्ण संग होली खेलते बच्चे।
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मूड को होलियाना बनाने में भोजपुरी गीतों का बड़ा हाथ है। इन दिनों भोजपुरी गीतों का कारोबार बढ़ गया है। जिले में लगभग दो से ढाई हजार दूकानों पर भोजपुरी गीतों को इंटरनेट लोड करने का कारोबार चल रहा है। हालांकि अश्लील गानों से लोगो का मिजाज बिगड़ रहा है। जिले के भोजपुरी गायक भी मानते हैं कि अश्लील गाने समाज पर असर डाल रहे हैं। इससे बचना बेहद जरूरी है।
होली का त्योहार नजदीक आने के एक पखवारा पूर्व से जिले के चट्टी चौराहों पर और वाहनों में होलियाना गीतों से फागुन का माहौल बनना शुरु हो गया था। पहले और अब में पर्क बस इतना आया है कि टेपरिकार्डर और सीडी की जगह अब मोबाइल चिप ने ले ली है।
जिले में लगभग दो से ढाई हजार मोबाइल चिप डाउनलोड करने की दूकानों पर अधिकांश ग्राहक मोबाइल में फाग गीतों को डाउनलोड कराने पहुंच रहे हैं। मोबाइल में गाने सुनने के शौकीनों का कहना है कि जितना पैसा सीडी खरीदने में खर्च होता था उससे कम पैसे में टू जीबी का चिप डाउनलोड हो जा रहा है। इसे आप समय के हिसाब से बदल सकते हैं लेकिन सीडी मे लोड गानों को बदला नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
घंटाघर में मोबाइल चिप डाउनलोड करने की दूकान चलाने वाले चंदन मोदनवाल बताते हैं कि इन दिनों एक दिन में 50 से 60 लोग चिप में होलियाना गीतों को डाउनलोड कराने पहुंच रहे हैं। इसमें अश्लील गाने भी शामिल होते हैं जो ग्राहकों की डिमांड पर भरे जा रहे हैं। मोनू, सुशील आदि दूकानदारों का कहना है कि चिप ने सीडी के बाजार को चौपट कर दिया है।