फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Holi: High demand for coloured firecrackers in the markets

होली : बाजारों में रंगों वाले पटाखों की मांग ज्यादा

Mon, 02 Mar 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Holi: High demand for coloured firecrackers in the markets
वासलीगंज में रंग-अबीर व पिचकारी से सजी दुकानों पर खरीदारी करते बच्चे। -संवाद।
मिर्जापुर। होली का बाजार में दिवाली जैसा नजारा है। पारंपरिक अबीर-गुलाल और पिचकारियों के साथ-साथ रंगों वाले विशेष पटाखे और नए डिजाइन की पिचकारियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। योगी-मोदी वाले मुखौटों के लिए बच्चों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

सिविल लाइन, रमईपट्टी, वासलीगंज, महुवरिया, संगमोहाल, घंटाघर, तेलियागंज, लालडिग्गी, धुंधीकटरा और त्रिमुहानी आदि बाजार में इस समय ऐसे रंगीन पटाखे उपलब्ध हैं, जो जलाने पर कई मिनट तक हवा में गुलाल उड़ाते हैं।
विज्ञापन

दुकानदार प्रशांत कुमार ने बताया कि पांच मिनट तक गुलाल उड़ाने वाले पटाखे 80 रुपये से लेकर 150 रुपये में पांच के पैक में मिल रहे हैं, यानी करीब 30 रुपये प्रति पीस। वहीं लगभग 15 से 20 मिनट तक लगातार रंग फैलाने वाले पटाखे 250 रुपये में पांच के पैक में उपलब्ध हैं, इनकी फुटकर में कीमत 50 रुपये प्रति पीस है। दुकानदार अभिषेक का कहना है कि पटाखों की खासियत यह है कि इन्हें जलाते ही आसपास रंगों का बादल सा छा जाता है, इससे होली का माहौल और भी रंगीन हो उठता है। शाम के समय इनका उपयोग करने पर दृश्य और भी आकर्षक बन जाता है।

वासलीगंज में रंग-अबीर व पिचकारी से सजी दुकानों पर खरीदारी करते बच्चे। -संवाद।

वासलीगंज में रंग-अबीर व पिचकारी से सजी दुकानों पर खरीदारी करते बच्चे। -संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed