फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High speed Scorpio collides with truck, 10 injured

Mirzapur News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, 10 घायल

Tue, 29 Oct 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
High speed Scorpio collides with truck, 10 injured
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हनुमान घाटी में सोमवार को सुबह स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में स्काॅर्पियो सवार तीन महिलाओं व चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक परिवार के लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से दादा की अस्थियां लेकर सोमवार को स्कॉर्पियो से वाराणसी गंगा में विसर्जित करने जा रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो चलती ट्रक में अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार गुजराती (36), रामचरित (40) व राम प्यारे (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को पीएचसी से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनके अलावा हादसे में स्कॉर्पियो सवार राम अरुण (18), गुलशन (14), कृष्ण (12), विष्णु(8), कनिका (2), वासदेव राम (35), संगीता (40) भी घायल हो गई। घायलों की हालत इलाज के बाद सामान्य होने पर सुरक्षित घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दादा की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए वाराणसी जाते समय सड़क हादसे में स्काॅर्पियो सवार महिलाओं व चार बच्चाें समेत 10 लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed