फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   High Jump: Anshika won the first gold medal for the Mirzapur division

ऊंची कूद : अंशिका ने मिर्जापुर मंडल को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Sat, 01 Nov 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
High Jump: Anshika won the first gold medal for the Mirzapur division
प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बाएं ओर से (दूसरा) स्वर्ण पदक विजेता अंशिका यादव व (तीसरा) क - फोटो : udhampur news
अदलहाट। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स अंडर-14, 17 एवं 19 (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह मिर्जापुर मंडल की अंशिका यादव ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। बालिका जूनियर वर्ग में स्नेहा सिंह के कांस्य के साथ प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल ने एक स्वर्ण व एक रजत व एक कांस्य को मिलाकर कुल तीन पदक जीत चुका है। पहले दिन विनय कुमार ने रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मिर्जापुर जिले के जमालपुर क्षेत्र के देवकली इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अंशिका यादव ने बालिका सीनियर वर्ग के ऊंची कूद प्रदेशीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर में कक्षा 10 की छात्रा स्नेहा सिंह ने दूसरी सफलता दिलाई। उसने बालिका जूनियर वर्ग के पोलवार्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहते हुए मंडल के लिए कांस्य पदक जीता। इसके पहले दिन अहरौरा क्षेत्र के धुरिया गांव के विनय कुमार ने जूनियर बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में एक सेकंड की टाइमिंग से चूकने के बाद रजत पदक दिलाया था। इस कामयाबी पर संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, जमालपुर विद्यालय के केशव सिंह, प्रवीण सिंह, सतीश सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed