फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Health workers were vaccinated at 19 booths in ten centers

दस केंद्रों के 19 बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया टीका

Sat, 23 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Health workers were vaccinated at 19 booths in ten centers
मण्डलीय अस्पताल में टीकाकरण वैक्सीन का निरीक्षण करते मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले के दस केंद्रों के 19 बूथों पर शुक्रवार को 1005 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साह के साथ कोरोना का टीका लगवाया और टीका लगवाने पहुंचे अन्य लोगों को उत्साहित किया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 1900 लोगों में टीका लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। सबसे अधिक मड़िहान पीएचसी में टीकाकरण हुआ। आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल में बने बूथ का निरीक्षण किया जबकि जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने चुनार सीएचसी पहुंच कर टीकाकरण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले के सभी केंद्रों और बूथों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। सुबह टीका लगवाने वालों की संख्या अधिक रही जबकि दोपहर से कम लोग पहुंचे। टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने आधे घंटे इंतजार किया। टीका लगवाने का सेल्फी और फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। बाकी लोग भी टीका लगवाएं। कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। सभी बूथों पर पोर्टल न खुलने की समस्या रही। इस कारण अधिकांश बूथों पर मैनुअल टीकाकरण किया गया। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, एसीएमओ अजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश श्रीवास्तव, यूनिसेफ के गणेश पांडेय, एसआईसी डॉ. कमल कुमार व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडलीय अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। यहां चार बूथ बनाए गए थे। साढ़े 11 बजे तक बूथ एक पर 30, बूथ दो पर 10, बूथ तीन पर आठ और बूथ चार पर 17 लोगों ने टीका लगवाया था। नोडल डा. अजय कुमार रहे। बूथ एक और दो पर डाक्टर उमेश श्रीवास्तव और बूथ तीन और चार पर डा. आनंद सिंह निगरानी कक्ष में रहे। प्रवेश द्वारा पर दो पुलिसकर्मी तैनात थे। जिला महिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक 12 लोगों को टीका लगा था। 100 बेड मैटर्निटी विंग में छह लोगों को लगा था। टीकाकरण प्रक्रिया तो सही चल रही थी, पर पोर्टल न खुलने की समस्या बनी रही। सभी 19 बूथों का यही हाल रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक सरकार द्वारा बनाई गई कोविन पोर्टल नहीं खुला। इस कारण सभी बूथों पर आफ लाइन टीकाकरण हुआ। शाम को उसे आनलाइन अपलोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़: राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो बूथ बनाए गए थे। यहां राकेश कुमार, प्रभात सिंह के साथ स्टाफ नर्स प्रीति पांडेय, स्टाफ नर्स दीप्ति सिंह टीकाकरण में लगी थी। दोनों केंद्र पर आशाओं को टीकाकरण किया जा रहा था। सबसे पहले धनराजी देवी जौगढ व आशा संगिनी सोनिया देवी अटारी को टीका लगाया गया। उनके साथ विद्यावती देवी बिशनपुर, रोशन कुमारी सेखवा, संगीता देवी बलवा बजाहूर, नीता सिंह दरवान को टीका लगाया गया। 2 बजे तक 80 आशाओं को टीका लगाया जा चुका है। आशाओं की लंबी कतार लगी हुई थी।

-
डीएम ने चुनार सीएचसी का किया निरीक्षण
चुनार। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता के साथ चुनार सीएचसी का निरीक्षण कियां। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष वर्मा ने बताया कि तीन बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है। केन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मी, आशा, व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 300 की जगह 197 लोगों का टीकाकरण किया गया। दोपहर तक 35 लोगों का टीकाकरण गया था। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर टीकाकरण कराने आए कर्मियों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाए जाने का निर्देश दिया। चेचरी मोड़ स्थित सीएचसी पर 200 में 75 लोगों ने ही टीकाकरण कराया था। इस दौरान सर्वेस कुमार, धनेश सिंह, अनिल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed