फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Health department run the illegal nursing home

अवैध नर्सिंग होम पर चला स्वास्थ विभाग का डंडा

Thu, 08 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Health department run the illegal nursing home
जमालपुर। क्षेत्र मे जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध रूप संचालित नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को छापे की कार्रवाई किए जाने से हड़कंप मच गया। लोग शटर बंद कर भाग निकले। जमालपुर क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर अवैध रुप से नर्सिंग होम संचालित हो रहे है। एडिशनल सीएमओ अरुण कुमार मय दलबल के साथ अवैध रुप से संचालित दर्जनों नर्सिंग होम पर छापा मारा। एक अस्पताल पर पहुंचे जहां ना तो कोई बोर्ड लगा था और ना ही चिकित्सक के पास कोई वैध कागजात थे। उन्होंने नर्सिंग होम को सीज कर दिया।
विज्ञापन

जमालपुर बाजार में चल रहे एक हास्पिटल, क्लीनिक पुरानी शराब की गली, कैंड लैप हास्पिटल जैसे दर्जनों अस्पताल पर पहुंचकर संबन्धित कागजात, कूडा निस्तारण, अग्निशमन, चिकित्सको की मौजूदगी, ओपीडी रजिस्टर ना मिलने पर उन्हे नोटिस जारी किया गया। सीएचसी प्रभारी डाक्टर राजन सिंह ने बताया की क्षेत्र के सेमरा, हसौली, जलालपुर, ओडी, मठना जैसे कई स्थानों पर मानक के विपरीत नर्सिंग होम संचालन करते हुए पाया गया है जिन्हें नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed