{"_id":"68d83a5997e7c3e20b006539","slug":"heads-bowed-with-reverence-at-the-threshold-of-mother-vindhyavasini-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-140942-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी की चौखट पर श्रद्धाभाव से झुके शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी की चौखट पर श्रद्धाभाव से झुके शीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के षष्ठी पर शनिवार को जगत कल्याणी माता विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शनिवार की भोर मंगला आरती और शृंगार पूजन के बाद विंध्यवासिनी माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। सुबह से लेकर देर रात तक माता के जयकारे से धाम की तरफ जाने वाली गलियां गुंजायमान रहीं। की जय जयकार गूंजती रहीं।
शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर देश के कोने कोने से आए भक्तों ने गंगा स्नान कर घंटों कतार में खड़े होने के उपरांत देवी धाम पहुंचे श्रद्धालु किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हो रहा था।
घंटा घड़ियाल शंख के साथ बजते नगाड़े की धुन के बीच पहाड़ा वाली के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर छत पर जगह जगह आसन बिछा कर बैठे साधकों का पूजन अनुष्ठान नवरात्र की षष्ठी तिथि पर भी अनवरत जारी रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद भक्तों का कारवां कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर पहुंचा। जहां माता काली और अष्टभुजी देवी के दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन
आरती कर जीवन दायिनी मां गंगा को किया नमन : विंध्याचल। नवरात्र के छठवें दिन गंगा घाटों पर विभिन्न संगठनों द्वारा मां गंगा की भव्य आरती की गई। समूह में अर्चकों ने विधि विधान से गंगा आरती कर अविरल प्रवाह और जीवन दायिनी को नमन किया। मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति की ओर से अखाड़ा घाट पर भव्य गंगा आरती कराई गई। आरती के दौरान गंगा मां की जय और हर हर महादेव के जयकारे से गंगा घाट गूंज उठा। विंध्य विकास परिषद की ओर से पक्का घाट पर मां गंगा की भव्य और पारंपरिक महाआरती कराई गई।
गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी क्रम में मां गंगा आरती सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में विंध्याचल के दीवान घाट पर मां गंगा की विधिवत पूजन और आरती कराई गई। वाराणसी के गंगा घाटों की तर्ज पर विंध्याचल के गंगा घाटों पर हो रहे गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
भगत सिंह की जयंती पर किया सम्मानित : मिर्जापुर। अष्टभुजा पहाड़ी पर मिर्जापुर इकाई की तरफ से शनिवार को व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने भगत सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदानों को याद किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें कार्यशाला के बच्चों का नि:शुल्क बाल कटिंग करने वाले जितेंद्र शर्मा, रघुवर दयाल विंद सहित तमाम महिला पुरुषों का सम्मान किया गया। संचालन मशहूर शायर गीतकार आदित्य आदमी ने किया। इस अवसर पर जियालाल, कल्लू, सहित संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पूजा पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु
जिगना। छानबे क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भीड उमड़ रही है। भक्त मां दुर्गा की आरती, भजन ,कीर्तन आदि मे शामिल होकर अपने को धन्य मान रहे हैं। बिहसडा बाजार, गोडसर, जोपा, नरोइया, नरैना, हरगढ़, श्रीनिवासधाम, नगवासी, जोपा, बबुरा, तिलईमौआर, नदिनी, नौगांव, विजयपुर, बिरोही, नीबी गहरवार, पाली, सुमतिया, रन्नो पट्टी, कुशहा, भटेवरा, गोगांव, खैरा, मिश्रपुर सहित कई स्थानों पर स्थापित दुर्गा मां की पूजा अर्चना हो रही है।
मां शीतला दरबार में भक्तों ने लगाईं हाजिरी
हलिया। गड़बड़ा शीतला धाम में नवरात्र के षष्ठी पर शनिवार को स्कंदमाता स्वरूप में भक्तों ने मां शीतला का दर्शन पूजन किया। देर शाम तक दरबार में लगभग 30 हजार भक्तों ने शीश झुकाकर मन्नत मांगी। मंदिर का कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ लग गई तथा मां को माला फूल नारियल चुनरी हलुवा पूरी भेट चढ़ाया। विभिन्न फूलों से मां की दरबार सजी रही। सेवटी नदी में स्नान के बाद मां के पूजन के लिए पुरुष व महिलाएं अलग अलग कतारों में लग गई।
भजन कीर्तन से गुलजार रहा मंदिर : विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेले की षष्ठी तिथि पर विंध्य क्षेत्र के मंदिरों में शाम होते ही भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया था।
ढोलक मंजीरे की थाप पर श्रद्धालु अपने मधुर भजनों को प्रस्तुत कर देवी मां की आराधना करते रहे। अष्टभुजा पहाड़ के साथ ही विंध्याचल के आसपास इलाकों में स्थित प्रमुख मंदिरों पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम अनवरत चलता रहा। भक्ति संगीत में स्थानीय नागरिकों साथ ही दूर दराज से आए भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।