{"_id":"60aa94d68ebc3e34f7419091","slug":"head-of-state-can-come-on-tuesday-mirzapur-news-vns5909932145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को आ सकते हैं सूबे के मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को आ सकते हैं सूबे के मुखिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला मंगलवार को जिले में उतर सकता है। जिला प्रशासन द्वारा शासन से मिली सूचना के आधार पर तेजी से तैयारियां की जा रही है। लेकिन अभी तक शासन स्तर से सीएम के आगमन का प्रोटोकाल नहीं आया है। जिसका इंतजार जिला प्रशासन को हैं।
कोरोना को लेकर जिले में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को सीएम के आने की सूचना मिल रही है। संभवत: जिला प्रशासन को शासन की ओर से फोन के जरिए यह सूचना प्राप्त हो गई है। जिसके कारण जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा अन्य जिलों के दौरों को ध्यान में रखते हुए कि वहां पर किन-किन जगहों का निरीक्षण किया गया है। इसके आधार पर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम को सजाया संवारा जा रहा है।
पुलिस लाइन से यहां पहुंचने वाले रास्ते के गड्ढ़ों को भरा जा रहा है। कलेक्ट्रेट व एलटू तक की सड़कों को एकदम गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिले में इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम के साथ ही एल-टू अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। किसी कोरोना पाजिटीव से मिलकर कंटेंमेंट जोन का भी निरीक्षण कर सकते हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आसपास की ग्राम सभाओं को चमकाया जा रहा है। अधिकारी गांव-गांव पहुंच रहे हैं।