फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He was sleeping on the platform of the well; he turned over, fell in, and drowned.

Mirzapur News: कुएं के चबूतरे पर सो रहा था करवट लिया गिर कर डूबा

Wed, 05 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
He was sleeping on the platform of the well; he turned over, fell in, and drowned.
- जमालपुर के सेमरा गांव का मामला
विज्ञापन

जमालपुर। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सोमवार रात को घर के करीब कुएं के चबूतरे पर रामनिरंजन मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा (50) सो रहा था। रात में करवट बदलते समय गिर कर कुएं में डूब गया। मंगलवार सुबह शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेमरा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पुत्र रामनिरंजन मिश्रा वाहन चालक था। महाराष्ट्र से महेंद्रा कंपनी की नई गाड़ियों को विभिन्न शहरों की एजेंसियों पर पहुंचाता था। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से लौटा था। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात में घर के सामने मौजूद कुएं के पत्थर पर कंबल बिछाकर सोया था। पप्पू पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक कुएं के समीप रखे पत्थर पर सोया था। करवट बदलते समय कुएं में गिर गया। मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed