फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   He was going to visit Kashi Vishwanath, his body was found on Shastri Bridge

Mirzapur News: दर्शन करने जा रहे थे काशी विश्वनाथ, शास्त्री पुल पर मिला शव

Tue, 05 Aug 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
He was going to visit Kashi Vishwanath, his body was found on Shastri Bridge
मिर्जापुर। तेलंगाना से दर्शन करने के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे वृद्ध का शव रविवार की दोपहर शास्त्री पुल के पास मिला। शव के पास मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने शिनाख्त करके परिवार के लोगों को सूचित किया। तेलंगाना प्रदेश के जगीत्याल थाना क्षेत्र के जगचल गांव निवासी मलयाला मोहन (60) रोडवेज बस चालक थे। वह 31 जुलाई को दानापुर एक्सप्रेस से वाराणासी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए आ रहे थे। शास्त्री पुल के पास अचेत पड़े वृद्ध को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर मंडलीय अस्पताल आई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को उनके परिवार के शशि किरण पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि परिवार के शशि किरण ने बताया कि 31 जुलाई को वह दानापुर एक्सप्रेस से वाराणसी जाने के लिए निकले थे। एक अगस्त की शाम को पहुंचना था पर देर रात में उनका मोबाइल बंद हो गया। रविवार को पुलिस ने सूचना दी। वह मिर्जापुर कैसे पहुंचे यह समझ में नहीं आ रहा हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed