फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Hanging the poor and compensation to the relatives

दरिंदों को फांसी और परिजनों को मिले मुआवजा.

Wed, 29 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hanging the poor and compensation to the relatives
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपित गिरफ्तार हो चुके है, पर घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपितों को फांसी दिए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टीग् के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्या ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट किया। कहाकि भाजपा सरकार में बालिकाएं सुरक्षित नहीं है। अगर पीड़ितों को फांसी की सजा और परिजनों को 50 लाख का मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र मौर्या, दीपक मौर्या, अशोक कुमार मौर्या, विजय गुप्त मौर्या, लवकुश प्रजापति, जीवन दास मौर्या, इंद्रजीत मौर्या, राजेंद्र प्रसाद मौर्या, कृपाशंकर मौर्या, गणेश प्रसाद, सुरेश कुमार मौर्या आदि रहे। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. विनोद सम्राट मौर्या के नेतृत्व में लोगों ने आरोपितों को फांसी और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इस दौरान अमेरिकन बिंद, डा. एसलाल बिंद, चंद्रशेखर निषाद, सचिन निषाद, सूर्यबली मौर्या, देवेंद्र मौर्या, राकेश कुमार मौर्या, दीपक निषाद आदि रहे। शाम को महिलाओं व अन्य ने कैंडिल मार्च निकाला। जो पीलीकोठी से चलकर पीड़िता के घर तक गया। इस दौरान हरिओम मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, केसी मौर्य, उमाशंकर मौर्य, दीपा मौर्य, शिवकुमार गुप्ता, सहदेव मौर्य ,ओमप्रकाश पटेल, विनोद मौर्य, सूरज मौर्य, लवकुश मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

निर्भया केस की अधिवक्ता निकालेंगी कैंडिल मार्च
कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में बृहस्पतिवार को कैंडिल मार्च निकला जाएगा। कैंडिल मार्च दिल्ली की निर्भया का केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा के नेतृत्व में निकाला जाएगा। आनंद सिंह ने बताया कि निर्भया की केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा का अगमन 30 दिसंबर को होगा। वह गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगी। सीमा समृद्धि कुशवाहा निर्भया कांड के सभी गुनाहगारों को सजा दिलाने के बाद सुर्खियों में आईं थी। वह गरीब व पीड़ित परिवार के मामलों में नि:शुल्क केस लड़ती हैं। वह मिर्जापुर की पीड़िता क भी केस लड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed