फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Half-yearly examination: 91.80 percent students were present on the first day

Mirzapur News: अर्धवाषिक परीक्षाः पहले दिन 91.80 प्रतिशत विद्यार्थी रहे मौजूद

Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examination: 91.80 percent students were present on the first day
मिर्जापुर। जिले में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। साथ ही कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षा हुई। पहले दिन परीक्षा में बच्चों की 91.80 प्रतिशत उपस्थिति रही।
विज्ञापन

सुबह की पाली में बेसिक क्राफ्ट, संबंधित कला व गृह शिल्प कला की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में खेल, शारीरिक शिक्षा व स्काउट की परीक्षा हुई। जिले के विद्यालयों में पहले दिन की परीक्षा को लेकर पहले से ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार को परीक्षा के लिए पंजीकृत 251925 विद्यार्थियों में से 231267 परीक्षा में शामिल हुए और 20658 अनुपस्थित रहे। छानबे ब्लॉक के कई विद्यालयों में अभिभावकों का कहना था कि बच्चों को पेपर नहीं मिला। शिक्षकों का कहना था कि कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा थी। उसमें पेपर नहीं दिया जाता है। सभी बीईओ की भी ड्यूटी लगाई गई थी। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed