{"_id":"642733ec80183008230950a8","slug":"hail-accompanied-by-thunderstorms-damage-to-crops-mirzapur-news-c-20-1-131927-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आंधी-पानी के साथ पड़े ओले, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आंधी-पानी के साथ पड़े ओले, फसलों को नुकसान
विज्ञापन
मिर्जापुर। आंधी व गरज-चमक के साथ शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से खेत, खलिहान और सड़क जगज-जगह पानी भर गया। कुछ स्थानों पर ओले पड़ने से बची फसलों पर ग्रहण लग गया। खेतों में पानी भरने से गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलें गिर गईं।शनिवार की रात शुरु हुई बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार की सुबह मौसम खुला रहा। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही का क्रम जारी रहा। शाम होते ही मौसम का रुख इस कदर बिगड़ा कि जगह-जगह मूसलाधार बारिश से खेत, खलिहानों के अलावा सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। हलिया, शुक्रवार की शाम क्षेत्र में आंधी-पानी संग ओले भी पड़े। जिससे खेत और खलिहानों में किसानों की पड़ी फसलें बर्बाद हो गई। एक पखवाड़े के अंतराल में क्षेत्र मेंं तीन बार हुई बारिश तथा ओले पड़ने से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। आम के फल भी जमींदोज हो गए।
सुड्डू अली, पप्पू अंसारी, कोमल, जगदीश सिंह, सुरेश दुबे, आजाद खान आदि किसानों का कहना है कि समितियों तथा बैंक से कर्ज लेकर खेती की गई थी। आंधी, पानी संग हुई बारिश से अब तो लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। कलवारी, शुक्रवार की भोर गरज चमक के साथ हुई बारिश से लोग उबरे भी नहीं कि शाम फिर से हुई बारिश से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। जिगना, शुक्रवार की शाम आंधी और पानी से किसानों को भारी नुकसानी का सामना करना पड़ा। राजगढ़, पटेहरा, सक्तेशगढ़, पहाड़ी, कोन, विकास खंड के कई गांवों में आंधी के साथ ही हुई बारिश के बीच कहीं-कहीं ओले पड़े।
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
क्षतिपूर्ति के लिए किसान 72 घंटे के अंदर दें सूचना
मिर्जापुर। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। रबी के मौसम गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, लाही-सरसों एवं अलसी को ग्राम पंचायत स्तर पर बीमा के लिए अधिसूचित किया गया है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक ने कहा असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि, जलभराव आदि से हुई क्षति की स्थिति में योजना के प्राविधानों के अनुसार बीमा कंपनी की ओर से किसानों की क्षतिपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा ऐसे किसान भाई जिन्होंने रबी 2022-23 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित फसलों का बीमा कराया है। यदि फसलें बेमौसम बारिश या ओला वृष्टि से नष्ट हुई हैं तो वे तो ऐसे किसान 72 घंटे के अंदर इसकी सूचना टोल फ्री नं0- 18002660700 या 18008896868 अथवा संबंधित बैंक या ब्लाकों पर राजकीय बीज केंद्र प्रभारियों को सूचित कर सकते हैं।
इनसेट
आंधी में गिरा पेड़
कलवारी। शुक्रवार की शाम राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी में आए तेज आंधी के बीच यूकोलीप्टिस का विशालकाय पेड़ एक घर पर गिर पड़ा। जिससे घर में परिवार संग बैठा पंचू बिंद के परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग बचाव राहत कार्य में जुट गए।