फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gutka packet found in school van, car seized

स्कूली वैन में मिला गुटके का पैकेट, गाड़ी सीज

Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gutka packet found in school van, car seized
मिर्जापुर। परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान चार स्कूलों के 90 वाहनों में से 25 वाहन अनफिट मिले। जिनको दुरुस्त करने के लिए रविवार तक का समय दिया गया। एक स्कूल के वाहन में गुटके का पैकेट बरामद होने पर उसे सीज कर कटरा कोतवाली को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए भेजा दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘मानक के विपरीत वाहनों में ढोए जा रहे स्कूली बच्चे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर स्कूली वाहनों का मामला उठाया। इसपर परिवहन विभाग ने परिवहन आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई की। परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र के चार स्कूलों का दौरा किया। स्कूल के अंदर खड़े वाहनों को की जांच की। एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला, संभागीय निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रवर्तन चालक अरविंद सिंह व प्रवर्तन सिपाही राजेश प्रताप सिंह की टीम सबसे पहले लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल पहुंची। वाहनों की चेकिंग करने के बाद बसहीं स्थित सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, इसके बाद सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर और अंत में एसएन पब्लिक स्कूल में टीम पहुंची। एआरटीओ विवेक शुक्ला ने बताया कि चारों स्कूलों में 90 वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 25 वाहनों में खिड़की पर जाली नहीं लगी थी। स्कूूल प्रबंधक को चेतावनी देते हुए रविवार तक जाली लगवाने का समय दिया गया है। सोमवार को दोबारा चेकिंग की जाएगी। एक पब्लिक स्कूल के वाहन की चेकिंग में स्कूल के बाहर खड़ी एक वैन में दो बड़े बंडल में गुटका के 52 पैकेट मिले। स्कूल वैन में गुटका को अवैध तरीके से रखे जाने पर गाड़ी सीज कर चालक को मंडी चौकी पुलिस के हवाले किया गया। कटरा कोतवाली पुलिस को स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए कहा गया।
विज्ञापन

एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि 90 वाहन में 25 वाहनों में जाली नहीं मिली। स्कूल प्रबंधकों को रविवार तक का समय दिया गया है। जांच के दौरान एक पब्लिक स्कूल के वैन से गुटके का बंडल मिलने पर वाहन को सीज कर दिया गया। चालक पर कार्रवाई की जाएगी। चालक का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed