फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   guru govind singh remembered

वाहे गुरु गोविंद के शब्द से संगत में आए लोग निहाल रहे

Mon, 15 Feb 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
guru govind singh remembered
मिर्जापुर। गुरु गोबिंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह पूर्वक रविवार को मनाया गया। त्रिमोहानी स्थित निर्मल संगत गुरुद्वारा में आठ फरवरी को अखंड पाठ का आयोजन कर इसकी शुरूआत हुई थी। समापन रविवार को किया गया। संगत में आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए स्वागताध्यक्ष भूपेंदर सिंह ने प्रकाश पर्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कर रहे महंत श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि गुरु जी ने देश व सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने सारे परिवार को न्यौछावर कर दिया। महंत ने अपने विचारों से संगत को निहाल कर दिया। कार्यक्रम में हरिद्वार, पंजाब से आए संतो ने दर्शन किए। गुरुद्वारा में अरदास व गुरु के लंगर का आयोजन किया गया जिसमे देर शाम तक लोगों ने छककर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रविंदर पाल सिंह, सुशील सिंह, विवेक सिंह, अमरीक सिंह, जसबीर सिंह, हरदीप सिंह, अवनीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह, प्रह्लाद चौबे, हीरा सिंह, राज सिंह, राजेंदर सिंह, चरनजीत कौर, रजनी कौर, परमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed