फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Grand 'Maha Aarti' of Mother Ganga at Pakka Ghat; devotees turn out in large numbers

Mirzapur News: पक्का घाट में मां गंगा की महाआरती, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Grand 'Maha Aarti' of Mother Ganga at Pakka Ghat; devotees turn out in large numbers
शहरनामा की फोटो--- पक्काघाट पर पांच अर्चकों संग मां गंगा की आरती करते पंडित रामानंद तिवारी।-सोश
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर रविवार को विंध्याचल के पक्का घाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती हुई। विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित महाआरती में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शुभारंभ गंगा आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने मुख्य अतिथि को संकल्प कराकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। महाआरती के बाद रामानंद तिवारी और उनकी टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी को अंगवस्त्र और मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जलकल अभियंता ओमप्रकाश, जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed