{"_id":"19e21093f574049bccab76883ecfe0fd","slug":"graminaen-angry-demonstration-at-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणाें का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणाें का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के दुल्हपुर गांव के नाराज लोगों ने शनिवार को टोल टैक्स वसूली रोकने को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
आमघाट बैरियर पर तैनात कर्मचारी द्वारा बाइक सवार युवक को पीटकर घायल करने के बाद की गई छिनैती के आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ग्रामीण मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्रक सौंपते हुए आरोपियाें के विरुद्ध कार्रवाई कर टोल टैक्स बंद करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान दुल्लहपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मौर्या ने बताया कि उसका भाई सूर्यमणि मौर्या शुक्रवार को घर से सोनभद्र जाने के लिए निकाला था।
आमघाट बैरियर पर बैठे दिनेश दूबे ने रोक लिया। इसके बाद अपने साथियाें के साथ मिलकर उसकी पिटाई करते हुए 20 हजार रुपया व चेन छीन ले गए।
हमलावराें में एक होमगार्ड भी था। थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि घायल की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश दूबे समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न मामले में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सात को जाम करने तथा अन्य आरोप में 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
