फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gram Nyayalayas will be built in 11 bighas in Lalimaati

Mirzapur News: लालिमाटी में 11 बीघे में बनेगा ग्राम न्यायालय

Tue, 11 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gram Nyayalayas will be built in 11 bighas in Lalimaati
लालगंज/मड़िहान। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सोमवार को लालगंज में ग्राम न्यायालय के लिए बनने वाले भवन के लिए लालिमाटी में भूमि का निरीक्षण किया। मड़िहान के ग्राम न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण किया। जिला जज अधिवक्ताओं और अधिकारियों की मांग पर ग्राम न्यायालय के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण करने कठवार ग्राम सभा के लालिमाटी पहुंचे। उन्होंने जमीन के नक्शे की विस्तृत जानकारी ली। प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभागों को सौंपने का निर्देश दिया। जज अरविंद कुमार मिश्रा ने कोर्ट मैनेजर अर्चित श्रीवास्तव के साथ जायजा लेने पहुंचे थे। तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह को फाइल बनाकर भेजने का आदेश देते हुए उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर जमीन के प्रपोजल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस संदर्भ में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से भी बात की गई। अधिवक्ता अरुण त्रिपाठी और मनोज दुबे ने बताया कि प्रस्तावित जमीन लगभग 11 बीघा है। तहसीलदार और लेखपाल ने बताया कि जमीन के चयन में हाईवे से दूर मुख्य सड़क के जुड़ाव सहित अन्य बातों का भी ध्यान रखा गया है। इस मौके पर लेखपाल और अधिवक्ता अनिल शुक्ला, गणेश यादव के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर मुख्यालय जल्द ही वाई-फाई से लैस होगा
जज ने सोमवार को मड़िहान तहसील के ग्राम न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण किए। बताया कि मिर्जापुर मुख्यालय जल्द ही वाई-फाई युक्त परिसर बनाया जाएगा। अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय को तहसील के बनाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला जज ने कहा कि यदि जमीन की उपलब्धता होगी तो डीएम से बात की जाएगी। ग्राम न्यायालय का दायरा बड़ा होने से आने वाले समय में बड़ी कोर्ट चलाने में परेशानी नहीं होगी, लोगों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिलेगा। जिला जज ने निरीक्षण के दौरान वादों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय आर्या, न्यायाधिकारी प्रीति द्वितीय, फौजदारी बाबू राहुल सिंह और उदयभान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed