फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Gorakhpur resident devotee died due to heart attack in vindhyachal who came for worship on chaitra navratri 2022

विंध्याचल: दर्शन-पूजन करने आए गोरखपुर के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

Sat, 02 Apr 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 06:14 PM IST
सार

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए गोरखपुर के एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gorakhpur resident devotee died due to heart attack in vindhyachal who came for worship on chaitra navratri 2022
विंध्याचल मेला क्षेत्र में भ्रमण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए गोरखपुर के एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वो पिछले 35 साल से लगातार विंध्याचल दर्शन करने आ रहे थे। गोरखपुर के थाना गोलाबजार स्थित खोड़ाडीह निवासी आनंद शर्मा (70) शुक्रवार को विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


वे पक्काघाट पर एक तीर्थ पुरोहित के यहां रात में विश्राम करने गए। उनके साथ उनके छोटे भाई का लड़का भी था। सुबह स्नान ध्यान के बाद पुन: दर्शन की तैयारी कर ही रहे थे कि उनके सीने में दर्द उठा। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते आनंद शर्मा बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके छोटे भाई के पुत्र अंकित शर्मा ने बताया कि बड़े पिता जी पिछले 35 साल से लगातार नवरात्र में दर्शन पूजन करने आते थे। परिवार को सूचित कर दिया गया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed