फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Goods burnt due to high voltage, resentment among villagers

हाई वोल्टेज से सामान जला सामान, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 16 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Goods burnt due to high voltage, resentment among villagers
राजगढ़। राजगढ़ ब्लाक क्षेत्र लूसा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर हाई वोल्टेज करंट की आपूर्ति होने से ग्रामीणों का कई लाख का सामान जल गया। हाईवोल्टेज करंट से नुकसान होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लटकते जर्जर तार, बार-बार ट्रिपिंग, लटकते खंभे व हाई वोल्टेज दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। इसकी शिकायत विद्युत उप केंद्र पर तैनात अवर अभियंता पंचधारी सिंह से कई बार की गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर लूसा गांव में बिजली के खराब होने पर ग्रामीणों ने विद्युत उप केंद्र राजगढ़ के अवर अभियंता को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर लाइनमैन ने फाल्ट सही किया। पर लाइन चालू होने पर हाई वोल्टेज करंट घरों में दौड़ गया। गांव के लाल बहादुर सिंह, कमलेश सिंह, अनूप सिंह आशुतोष सिंह, अजय सिंह, मंगला सिंह, संतोष सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीणों का फ्रिज, इनवर्टर, टीवी, मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed