फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Give daily report of water connection

पानी के कनेक्शन की प्रतिदिन की दें रिपोर्ट

Fri, 07 Oct 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Give daily report of water connection
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक कर हर घर नल योजना के तहत कार्यों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजना के तहत घरों में दिए जाने पानी के कनेक्शन की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को अब तक हुए कार्यों की मौके पर पहुंचकर क्रास चेकिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही निर्धारित समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने आगाह किया कि गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान कुछ कार्यदायी संस्थाओं की तरफ से कराए गए कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि मजदूरों व मशीनों आदि की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं। ताकि कार्य समय से पूरा किया जा सके। उन्होंने आगाह किया कि अगली बैठक में कार्य की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि छह संस्थाएं हर घर नल योजना के तहत प्रस्तावित नौ परियोजनाओं का काम कर रही हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed